
एक आदर्श शिक्षक वह होता है जो न केवल ज्ञानवान हो बल्कि अध्यापन कला में भी निपुण हो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए एक संस्कृत सुभाषित साझा किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग किसी कार्य को स्वयं करने में अत्यधिक कुशल होते हैं, जबकि अन्य लोग उस ज्ञान और कौशल को दूसरों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में माहिर होते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि आत्म-संयम और अध्यापन की क्षमता, दोनों गुणों से युक्त व्यक्ति शिक्षकों में सर्वोच्च स्थान का पात्र है।
संस्कृत श्लोक साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा:
“श्लिष्टा क्रिया कस्यचिदात्मसंस्था सङ्क्रान्तिरन्यस्य विशेषयुक्ता।
यस्योभयं साधु स शिक्षकाणां धुरि प्रतिष्ठापयितव्य एव।। ”
इसका अर्थ समझाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग अभ्यास में निपुण होते हैं और अन्य अध्यापन में, लेकिन जो व्यक्ति न केवल किसी विषय में पारंगत होता है बल्कि उसे दूसरों को प्रभावी ढंग से पढ़ा भी सकता है, वही वास्तव में समाज में एक शिक्षक के रूप में सर्वोच्च सम्मान का पात्र है।

